स्वादिष्ट मीठा आम का पना
गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाले पारम्परिक भारतीय पेय हैं, आम का पना या कैरी का पना , बेल का शर्बत , फालसे का शर्बत नींबू की शिकंजी , तरबूज का रस , ठंडाई आदि. बाजार में बिकने वाली बनावटी रंग और स्वाद से बनी मीठे पानी की एयरेटेड बोतलें तो स्वाद और गुणों में पारम्परिक भारतीय पेयों की छाया को भी छू नहीं सकतीं. नौतपे की गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना बहुत सहायक होता है. इसे बनाना तो बहुत ही आसान है, आईये हम आज आम का पना बनायें आवश्यक सामग्री- कच्चे आम - 2 -3 मध्यम आकार के भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच) काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच चीनी - 100 ग्राम (आधा कप) पोदीना - 20- 30 पत्तिया विधि - आम के कच्चे फलों को भून कर अथवा उबालकर उसका गूदा निकाल लेतें है और इन उबले हुये आमों को छील कर पल्प निकालने के बजाय कच्चे आम को उबालने से पहले छीलना अधिक सुविधाजनक है. हम आम क...