Posts

Showing posts with the label यात्रा

मिस्र के पिरामिड .... हमारे पारंपरिक मंदिरों से प्रेरित होकर बनाए गए हैं

Image
Poonam253.com क्या आप जानते हैं कि..... मिस्र के विश्व प्रसिद्ध.... एवं, दुनिया के महानतम आश्चर्यों में शुमार .... पिरामिड .... कोई नई वास्तु संरचना नहीं है ..... बल्कि, पिरामिडों को..... हमारी पारंपरिक मंदिरों को नक़ल कर बनाई गई है.....! अगर इसे ज्यादा सभ्य और आधुनिक भाषा में बोल जाए तो..... मिस्र के पिरामिड .... हमारे पारंपरिक मंदिरों से प्रेरित होकर बनाए गए हैं....! दरअसल.... हमारी पारंपरिक वास्तुकला  बहुत ही सीधी और सरल है.... और, जो समय की कसौटी पर बिल्कुल खरे उतरते हैं....! हमारी संरचनाओं में .... बीम और छत और अहाते का कुछ इस प्रकार प्रयोग किया गया है .... ताकि, वहां धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्य सुचारू रूप से किए जा सकें....! ध्यान दें कि..... मंदिरों में ... शिखर...... मंदिर की सबसे उत्कृष्ट तत्व रहता है.... और, प्रवेश द्वार आमतौर पर मामूली होता है ... तथा ......मंदिर परिसर ....मंदिरों के गर्भ गृह के ही आस पास .... बनाया जाता है ...... जो कार्डिनल दिशाओं के लिए उन्मुख होता है..... जो हमारे ब्रह्माण्ड के ... विद्युत् चुम्बकीय तरंगों को नियंत्रित करते हैं....! असल में.... हमार...

अब ट्रेन में "वेटिंग टिकिट" मान्य नहीं होगा

Image
! अब ट्रेन में "वेटिंग टिकिट" मान्य नहीं होगा . . ! यदि आप वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो आपको किसी भी स्टेशन पर उतारा जा सकता है। इतना ही नहीं आप से जुर्माना भी वसूला जा सकता है। रेल मंत्रालय के इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुराने नियमके मुताबिक रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट लेने वाले यात्री वेटिंग टिकट पर सफर कर सकते थे, लेकिन अब इस नियम में बदलाव किया गया है। अब किसी भी तरह की वेटिंग टिकट को ट्रेन में मान्यता नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले इस तरह का नियम केवल ई-टिकट के वेटिंग टिकट पर ही लागू था। मंडल अफसरों ने बताया कि यह आदेश यात्रियों की शिकायत और सुझाव पर जारी किया गया है। यात्री लगातार शिकायत कर रहे थे कि सीट कंफर्म होने के बावजूद सफर में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी वेटिंग टिकट के यात्रियों से होती है, वे सीट पर कब्जा कर लेते हैं और टीटीई के कहने पर भी खाली नहीं करते हैं। मारपीट की नौबत आ जाती है।

दो किलोग्राम वजन घटाने पर दो ग्राम सोना

दुबई, 22 जुलाई  । दुबई में मोटापे से ग्रस्त नागरिको की बढती सख्या को देख नगर निगम ने  ने अपने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाके लिए  प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक नया और अनोखा अभियान शुरू किया गया है। इस तरह का अभियान न कही देखा  और ना ही सुना होगा  |   इस अभियान के तहत दुबई के नागरिक दो किलोग्राम वजन घटाने पर दो ग्राम सोना घर ले जा सकेगा | पि छले शुक्रवार  को ही इस अभियान की शुरूआत की है। दुबई के नागरिकों को एक महीने में कम से कम दो किलोग्राम वजन घटाने पर दो ग्राम सोना दिया जायेगा। इस अभियान के तहत सोना पाने के लिये कम से कम दो किलोग्राम वजन घटना होगा लेकिन अधिकतर वजन घटाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। अभियान में शामिल लोगों का अंतिम वजन 16 अगस्त को किया जायेगा और 19 जुलाई से तब तक उनका जितना वजन घटा होगा उसके हिसाब से सोना दिया जायेगा। शीर्ष तीन विजेताओं को चार हजार डालर से भी अधिक कीमत की गिन्नी अतिरिक्त दी जायेगी।

कैलाश मानसरोवर यात्रा

Image
श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा -       कैलाश मानसरोवर को शिव पार्वतीजीका घर माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मानसरोवर के पास स्थित कैलाश पर्वत पर शिव-शंभू का धाम है। यही वह पावन जगह है, जहाँ शिव-शंभू विराजते हैं। पुराणों के अनुसार यहाँ शिवजी का स्थायी निवास होने के कारण इस स्थान को 12 ज्येतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कैलाश बर्फ़ से आच्छादित 22,028 फुट ऊँचे शिखर और उससे लगे मानसरोवर को 'कैलाश मानसरोवर तीर्थ' कहते है और इस प्रदेश को मानस खंड कहते हैं। हर साल कैलाश-मानसरोवर की यात्रा करने, शिव-शंभू की आराधना करने, हज़ारों साधु-संत, श्रद्धालु, दार्शनिक यहाँ एकत्रित होते हैं, जिससे इस स्थान की पवित्रता और महत्ता काफ़ी बढ़ जाती है। कैलाश-मानसरोवर उतना ही प्राचीन है, जितनी प्राचीन हमारी सृष्टि है। इस अलौकिक जगह पर प्रकाश तरंगों और ध्वनि तरंगों का समागम होता है, जो ‘ॐ’ की प्रतिध्वनि करता है। इस पावन स्थल को 'भारतीय दर्शन के हृदय' की उपमा दी जाती है, जिसमें भारतीय सभ्यता की झलक प्रतिबिंबित होती है।                     ...