Posts

Showing posts with the label पाक कला

थालीपीठ का मॉडर्न वर्जन है पैनकेक

Image
  आपने पैनकेक का नाम तो सुना ही होगा, बस यह समझ लीजिए कि पारम्परिक थाली पीठ   का मॉडर्न वर्जन है पैनकेक. लेकिन आज हम आपको पैनकेक नहीं थालीपीठ की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये उन बच्चों के लिए बहुत ही हेल्दी ब्रेकफास्ट है जो लंच के समय खाने में नखरे दिखाते हैं और सिर्फ फोर्मालिटी के लिए खाना खाते हैं. आप ऐसे बच्चों को थाली पीठ के रुप में फाइबर्स और प्रोटीन से भरपूर ब्रंच करवा दीजिए, फिर भले ही वो लंच के समय थोड़ा बहुत कुछ खाना चाहे तो खिला दीजिए. इससे उन्हें अपनी पसंद का ब्रेकफास्ट भी मिल जाएगा और लंच भी. सामग्री थाली पीठ का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे सैंडविच की तरह अलग अलग स्वाद और सामग्री का बना सकते हैं. थाली पीठ बनाने के लिए बेस आप कॉमन रखें, जिसके लिए आप 1/2 कप सूजी, 1/ कप बेसन और 1 बड़ा उबला आलू लेकर 1 कप पानी मिलाकर थोडी देर के लिए रख दीजिए, ताकि सूजी और बेसन अच्छे से गल जाए. अब आप अपने या बच्चों के पसंद की सब्ज़ियों को बहुत थोड़ी थोड़ी मात्रा में किस के एक बोल में रख लें. जैसे 1 गाजर, 1 शकरकंद, एक ट...

गुजराती मेथी थेपला

Image
गुजराती मेथी थेपला की तो बात ही कुछ और होती है। गुजराती थेपला बिल्कुल भी मसालेदार नहीं होता है। इसे बना बहुत ही आसान होता है, इसकी सभी सामग्री हर समय घर मे उपलब्ध रहती है। आज हम आपको दाल थेपला बनाना सिखाएंगे।   सामग्री -  तूअर दाल -2 कप गेहूं का आटा -1.5 कप मेथी - 1 गड्डी मिर्च -4 अदरक -1 पीस धनिया पत्ती -3 चम्मच हल्दी पाऊडर -1 चम्मच जीरा -1 चम्मच नमक - स्वादानुसार . विधि- * तूअर दाल को बनाने से पहले 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए . दाल को पैन या कुकर मे थोड़े प्रेशर में पानी के साथ डालकर पका लें। * फिर दाल को ठंडा करें , उसके पानी को छान लें।  * अब सूखी दाल में हरी मिर्च , घिसी अदरक , धनिया पत्ती , हल्दी पाऊडर , जीरा और नमक मिक्स करें।  * दाल को मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।  * मेथी को दो तरह से प्रयोग कर सकते है इसे उबाल कर पीस ले फिर आते मे मिला ले या फिर छोटा छोटा काट कर आते मे मिला ले।   * अब दाल के पेस्ट में गेहूं का आटा मिक्स करें और उसे मुलायम आटे का रूप दें ।  * आटे की लोई काटकर उसे चपाती की तरह बेल लें।  * तवा गर्म करें , उस प...

गुलकंद

Image
गुलकंद से उपचार एव बनाने की विधि :: गुलकंद एक आयुर्वेदिक टॉनिक है . गुलाब के फूल की भीनी - भीनी खुशबू और पंखुड़ियों के औषधीय गुण से भरपूर गुलकंद को नियमित खाने पर पित्त के दोष दूर होते हैं तथा इससे कफ में भी राहत मिलती है . गर्मियों के मौसम में गुलकंद कई तरह के फायदे पहुंचाता है . गुलकंद कील मुहांसो को दूर करता है अरु रक्त शुद्ध करता है , हाजमा दुरुस्त रखता है और आलस्य दूर करता है . गुलकंद शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और कब्ज को भी दूर करता है सीने की जलन और हड्डियो के रोगो में लाभकारी है , सुबह - . शाम एक - एक चम्मच गुलकंद खाने पर मसूढ़ों में सूजन या खून आने की समस्या दूर हो जाती है . पीरियड के दौरान गुलकंद खाने से पेट दर्द में आराम मिलता है . मुंह का अल्सर दूर करने के लिए भी गुलकंद खाना फायदेमंद होता है . गुलकंद बनाने की विधि :: समाग्री :: ताजी गुलाब की पंखुडियां , बराबर मात्रा में चीनी , एक छोटा चम्मच पिसी छोटी इलायची तथा पिसा सौंफ विधि :: गुलाब की ताजी व खुली पंखुडियॉं लें , अब कांच की बडे मुंह की बोतल लें इसमें थोडी पंखुडियां डालें अब चीनी डालें फिर पंखुडियां फिर चीनी अब एक...

तिल के लड्डू

Image
मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष रूप से तिल व गुड़ के पकवान बनाने व खाने की परंपरा है। तिल मे प्रचुर मात्रा मे केल्शियम होता है ओर इनकी तासीर गरम होने के कारण जनवरी की ठंड मे फायदा भी करते है  । ये बहुत कम समय मे बन जाते है । तिल के लड्डू बनाने की विधि निम्न प्रकार से है ।   सामग्री - 500 ग्राम - तिल  500 ग्राम - गुड  2 चम्मच - घी  विधि - तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये.भारी तले की कढ़ाई लेकर गरम कीजिये,मध्म आग पर,  तिल को हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये.  तिल बहुत जल्द जल जाते हैं,इसलिए लगातार चलते रहे ।  तिल को ठंडा करके आधे तिल हल्का मिक्सी से दरदरा पीस लीजिये।  गुड़ को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये.अब कडाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये और इसमे 1/2 कप पानी डालें और उसमें गुड डाल दें। गुड को चलातें रहे और धीमें आंच पर पकने दें। जब गुड की चाशनी 1 तार की हो जाएँ तब गैस बंद कर दें  1 तार की चाशनी पता करने के लिए चम्मच से चाशनी को उठाएं और ऊपर से गिराएं तब आखिरी में एक तार दिखेगा और उसमें तिल डालकर अच्छे से मिलाएं। पिघले गुड़ में भुने ...

अलसी (Flax)के लड्डू -:

Image
सामग्री - अलसी - आधा किलो (500 ग्राम) गेहूं का आटा - आधा किलो (500 ग्राम) देशी घी - आधा लीटर (500 ग्राम)  गुड़ या चीनी - 800 ग्राम  काजू - 100 ग्राम बादाम - 100 ग्राम मखाने -50 ग्राम  पिस्ता - 1 टेबल स्पून किशमिश - 1 टेबल स्पून गोंद - 100 ग्राम  इलाइची - 15 छिली और पीसी हुई  अलसी( Flax)  के लड्डू बनाने की विधि - सबसे पहले अलसी को सूखा ही कड़ाई मे सूखा भून ले । ये छिटकती है इसके लिए सावधान रहे। किसी जालीदार ढक्कन को सामने रखे । भुनने के बाद इसे मिक्सी मे पीस कर अलग रख ले । अब आटे को आधे घी मे  भुने । हल्का भूरा भून जाने के बाद इसे भी अलग रख ले ।   बाकी के घी मे गोंद के छोटे टुकड़े कर के भून ले । इसके बाद बाकी के मेवे भी एक एक करके भून ले । अब सभी मेवे  बेलन की सहायता से दबा दबा और बारीक कर लीजिये या इन्हे छोटा छोटा काट लीजिये।          गुड़ या चीनी  चीनी की मात्रा का आधा पानी मिलाकर कढ़ाई में डालिये और चाशनी बनने के लिये रखिये. चीनी घुलने तक चमचे से चलाइये और 1 तार की चाशनी तैयार कर लीजिये(चाशनी उंगली मे द...

अलसी (Flax)है बहुत गुणकारी, फायदे और व्यंजन

Image
अलसी  ( Flax) एक ऐसा पौधा है जिसके लगभग सभी हिस्से महत्वपूर्ण है। भारत ,चीन, रूस पोलेण्ड,बेल्जियम आदि देशो मे उगाया जाने वाला समशीतोष्णय पौधा है। रेशेदार फसलों में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। इसके पौधे से निकलने वाले रेशे से मोटे कपड़े, डोरी, रस्सी और टाट बनाए जाते हैं। इसके बीज से तेल निकाला जाता है और तेल का प्रयोग वार्निश , रंग,साबुन, रोगन, पेन्ट तैयार करने में किया जाता है।                           अलसी में कई सारे महत्वपूर्ण  गुण होते  हैं । अलसी का रोज सेवन करने से आप कई रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।   सुपर फूड अलसी में ओमेगा 3 या ॐ 3  व सबसे अधिक फाइबर होता है। अलसी को  WHO ने सुपर फूड माना है। यह रोगों के उपचार में लाभप्रद है। लेकिन इसका सेवन अलग-अलग बीमारी में अलग-अलग तरह से किया जाता है।यह हमें कई रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। ओमेगा 3 हमारे शरीर के अंदर नहीं बनता इसे भोजन द्वारा ही ग्रहण किया जा सकता है। शाकाहारियों के लिए अलसी से अच्छा इसका कोई और स्रोत नहीं है। अगर आप स्वयं ...

मूँगफली है सेहत का खजाना

Image
भारत में इसे 'गरीबों का बादाम' के नाम से भी जाना जाता है।एक बादाम जाड़े में जितना फायदा देता है मूंगफली भी सेहत के लिहाज से उतना फायदा देती है। मूंगफली में सभी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। मूंगफलीमें मौजूद पोषक तत्वों  की भरमार होती है । करीब 100 ग्राम मूंगफली में आपको 567 कैलोरी, 49 ग्राम फैट्स जिसमें सात ग्राम सैचुरेटेड 40 ग्राम अनसैचुरेटेड फैट्स, जीरो कोलेस्ट्रॉल, सोडियम 18 मिलीग्राम, पोटैशियम 18 मिलीग्राम, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर आदि अच्छी मात्रा में हैं। यह वनस्पतिक प्रोटीन का एक सस्ता स्रोत भी हैं।  एक अंडे की कीमत में जितनी मूंगफली आती है, उसमें इतना प्रोटीन होता है जितना दूध और अंडे में भी नहीं होता है। 250 ग्राम मूँगफली के मक्खन से 300 ग्राम पनीर, 2 लीटर दूध या 15 अंडों के बराबर ऊर्जा की प्राप्ति आसानी से की जा सकती है। फर्टिलिटी बढ़ती है। मूंगफली में फोलेट अच्छी मात्रा में है। कई शोधों में माना जा चुका है कि जो महिलाओं 700 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड वाली डाइट का सेवन करती हैं उनके गर्भवती होने व गर्भस्थ शिशुओं की सेहत में 70 प्रतिशत तक का फाय...

मिर्च के रायता और मिर्च के गुण

Image
हरी मिर्च का नाम सुनते ही कुछ लोगों को उस का तीखापन याद करके पसीने आ जाते है तो कुछ के मुंह में  पानी आजाता है | हरी मिर्च को यदि तरीके से खाया जाए यानी की उचित मात्र में खाया जाये तो वो औषधि का भी काम  करती है  | आइये जानते है कैसे  -: गर्मी के दिनों में यदि हम खाने के साथ हरी मिर्च खाए और फिर घर से  बाहर जाए तो कभी भी लू नहीं लग  सकती ! खून में हेमोग्लोबिन की कमी होने पर रोजाना खाने के साथ हरी मिर्च खाए  कुछ ही दिन मे  आराम मिल  जायेगा   | लाल मिर्च में भी औषधीय गुण होते है किन्तु हरी मिर्च सेहत के लि ए अधिक लाभकारी है |   मिर्च में अमीनो एसिड, एस्कार्बिक एसिड, फोलिक एसिड, सिट्रीक एसिड, ग्लीसरिक एसिड, मैलिक एसिड जैसे कई तत्व होते है जो हमारे स्वास्थ के साथ – साथ शरीर की त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है    मिर्च के सेवन से भूखं कम लगती है और बार बार खाने की इच्छा नहीं होती जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। खाने के साथ,चटनी में या हरी मिर्च का अचार बना कर हम इस का उपयोग कर सकते है मिर्च का अचार तो लगभग सब ने ही...

मखाने की करी / फूल मखानी ग्रेवी

Image
मखाने  की करी / फूल मखानी  ग्रेवी सामग्री: 2-3 कप फूल मखानी / कमल के  बीज 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा बारीक  कटे हुऐ 2 बड़े टमाटर, 1 चम्मच जीरा 1 चम्मच गरम मसाला 1-2 बड़े चम्मच चीनी (स्वाद केहिसाब से कम या ज्यादा  करें) हरा धनिया का छोटा गुच्छा, बारीक कटा 1 बड़ा चम्मच तेल अथवा  तलना हो तो अधिक तेल ( मखानो के लिए ) स्वाद के लिए नमक पेस्ट को  चिकना करने के लिए पिसा हुआ :1/2 या  3/4 कप नारियल 1 बड़ा चम्मच काजू सूखा 1 बड़ा चम्मच खसखस हल्का  सुनहरा   भुना हुआ 1 इंच दालचीनी 3 लौंग 3 हरी इलायची 1 इंच अदरक, बारीक कटी हुई विधि: आप गहरे तल के पैन में मखानो को तल ले अथवा उन्हें १ बड़ा चम्मच तेल के साथ उथले पैन में भुने ,आप इसमें फ्लेवर के लिए  एक थोडा सा नमक और मिर्च पाउडर मिला सकते  हैं और मखानो  हल्के सुनहरे भूरे रंग के होने पर एक अलग बर्तन में निकाल  ले | काजू, भुना हुआ खसखस, इलायची, लौंग,  दालचीनी महीन पीस ले ...ज़रूरत के हिसाब से थोडा पानी भी मिला सकते है ....पेस्ट को चिकना व व्यंजन को  स्वादिस्ट  के लिए अदरक और ...

फालतू पड़ी वस्तुओ से तैयार करे सीलबंद डब्बा

Image
  फालतू पड़ी वस्तुओ से तैयार करे सीलबंद डब्बा -- बारिश के दिनों में अक्सर दाले अनाज विभिन्न इसी ही  प्रकार की वस्तुये सील जाती है या उनमे कीड़े पड़ जाते है ,कई बार घर में सीलबंद डब्बे कम पड़ जाते  है |बाजार में खरीदने जाओ तो काफी महंगे होते है | इसके लिए हम यहाँ पर एक ऐसा उपाय बता रहे है जिसका प्रयोग आप घर पर ही पड़ी हुई बस्तुओ से कर सकते है और वो भी एक पैसा खर्च किये बिना |   इसके लिए चाहिए - कुछ प्लास्टिक बैग या पोलीथिन कुछ बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतले  और काटने के लिए एक धार दार चाकू या कैची  बोतल लीजिए उसका उपरी हिस्सा काटिए , प्लास्टिक बैग(ध्यान रखे की उसमे किसी प्रकार का छेद न हो ) में जो भी रखना हो उसे रख कर , चित्र के अनुसार बोतल के कटे उपरी हिस्से को प्लास्टिक बैग पर रखिये , फिर प्लास्टिक बैग का उपरी हिस्सा बोतल के कटे हुए उपरी मुह से  हिस्से से अंदर से  बाहर निकालिए और उसपर बोतल का वही ढक्कन लगा दीजिए जो पहले उसमे लगा  था  और इस प्रकार आपका एक सील बंद कंटेनर मुफ्त में तैयार हो जायेगा | और इसका प्रयोग फ्रिज में सब्जी वगैहरा रखन...

झटपट ढोकला....

Image
झटपट ढोकला  यदि आपको तुरत फुरत ढोकला बनाना हो तो आप झटपट ढोकला (Instant Dhokala) बना सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है. इसे बनाने में तेल बहुत ही कम ही लगता है और बनाने में इतना आसान कि कोई भी बना सकता है.आवश्यक सामग्री - ढोकला के घोल के लिये: बेसन - 100 ग्राम(एक कप) सूजी रवा - 100 ग्राम(एक कप) पानी - 100 ग्राम (आधा कप) दही - 200 ग्राम (1 कप, फैट लीजिये) हल्दी - चुटकी भर नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार ईनो पाउडर - —- 1 छोटी चम्मच तड़का लगाने के लिये: तेल - एक टेबल स्पून राई के दाने - एक छोटी चम्मच हरी मिर्च - 2 या 3 कटी हुई चीनी - एक छोटी चम्मच नमक - एक चौथौई छोटी चम्मच हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून कटा हुआ नारियल - एक टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ (यदि नहीं हैतो कोई बात नहीं) बनाने की विधि किसी बर्तन में बेसन, सूजी और फैंटे हुये दही , हल्दी और पानी को डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, घोल के अन्दर गुठले न बनें, घोल में नमक भी डालकर मिला दीजिये. ढोकला भाप से पकता है, इसलिये अब गैस जला कर कुकर मे 2 गिलास पानी डाल कर रख दीजिये, कुकर के सेपरेटर या एसा बर्तन जो कुकर में रखा ज...

स्वादिष्‍ट मीठा आम का पना

Image
गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाले पारम्परिक भारतीय  पेय हैं, आम का पना या कैरी का पना , बेल का शर्बत , फालसे का शर्बत नींबू की शिकंजी , तरबूज का रस , ठंडाई आदि.   बाजार में बिकने वाली बनावटी रंग और स्वाद से बनी मीठे पानी की एयरेटेड बोतलें  तो स्वाद और गुणों में पारम्परिक भारतीय पेयों की छाया को भी छू नहीं सकतीं.   नौतपे की गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना बहुत सहायक होता है.  इसे बनाना तो बहुत ही आसान है, आईये हम आज आम का पना   बनायें आवश्यक सामग्री-      कच्चे आम - 2 -3 मध्यम  आकार के भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच) काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच चीनी - 100 ग्राम (आधा कप) पोदीना - 20- 30 पत्तिया   विधि -  आम के कच्चे फलों को भून कर अथवा उबालकर उसका गूदा निकाल लेतें है और     इन  उबले हुये आमों को छील कर पल्प निकालने के बजाय कच्चे आम को उबालने से पहले छीलना अधिक सुविधाजनक है. हम आम क...

भरवा करेले ( प्रेशर कुकर मे)

Image
भरवा करेले ( प्रेशर कुकर मे) सामग्री: करेले- पाव किलोग्राम प्याज- एक बड़ा लहसुन- एक चम्मच( पेस्ट) हरी मिर्च- २-३ लाल मिर्च- आधा चम्मच हल्दी- आधा चम्मच पीसा धना- ४ चम्मच अमचूर पावडर- एक चौथाई चम्मच नमक- स्वादानुसार बेसन- २ चम्मच सौंप- आधी छोटी चम्मच राई- आधी छोटी चम्मच हींग- २ चुटकी चीनी- १ चम्मच गरम मसाला- आधा चम्मच तेल - ३ चम्मच विधि: सबसे पहले करेले के छिलके निकाल कर उन्हे अच्छी तरह साफ कर ले और बीच मे चाकू से चीर कर बीज निकाल ले. प्याज, लहसुन, हरी मिर्च को पीस कर पेस्ट बना ले. अब इस पेस्ट मे लाल मिर्च, हल्दी, पीसा धना, नमक, अमचूर पावडर, चीनी, हींग, सौंप, गरम मसाला, बेसन डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले. करेले के बीच मे जहा से चीरा लगाया हे उसमे ये मसाला भर दे. कुछ मसाला बचा कर रख ले. अब कुकर मे तेल डाले और गरम होने पर राई जीरा डाल कर तड़काए. अब उसमे भरे हुए करेले डाल दे. बाकी का मसाला अभी नही डालना हे. प्रेशर कुकर की सिटी निकाल ले और ढक्कन लगा दे. अब धीमी आँच पर २-३ मिनट तक पकाए. थोड़ी देर मे करेले पक कर नरम हो जाएँगे अब कुकर का ढक्कन खोल कर बाकी बचा हुआ मसाला भी मिला दे और बिना ढक्कन लग...