स्वादिष्‍ट मीठा आम का पना

गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाले पारम्परिक भारतीय  पेय हैं, आम का पना या कैरी का पना , बेल का शर्बत , फालसे का शर्बत नींबू की शिकंजी , तरबूज का रस , ठंडाई आदि.   बाजार में बिकने वाली बनावटी रंग और स्वाद से बनी मीठे पानी की एयरेटेड बोतलें  तो स्वाद और गुणों में पारम्परिक भारतीय पेयों की छाया को भी छू नहीं सकतीं.   नौतपे की गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना बहुत सहायक होता है.  इसे बनाना तो बहुत ही आसान है, आईये हम आज आम का पना   बनायें

  • आवश्यक सामग्री-     


  • कच्चे आम - 2 -3 मध्यम  आकार के
  • भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
  • पोदीना - 20- 30 पत्तिया  





  • विधि - 


    आम के कच्चे फलों को भून कर अथवा उबालकर उसका गूदा निकाल लेतें है और   इन  उबले हुये आमों को छील कर पल्प निकालने के बजाय कच्चे आम को उबालने से पहले छीलना अधिक सुविधाजनक है. हम आम का पना निम्न तरह से बना रहें हैं
    कच्चे आम धोईये, इन्हें छील कर गुठली से गूदा अलग कर लीजिये
    इस गूदे को एक कप पानी डालकर  उबाल लीजिये.
    अब इस उबली पल्प को मिक्सी में चीनी, काला नमक और पोदीना के पत्ती मिलाकर पीस लीजिये. पीस कर एक लीटर ठंडा पानी मिलाईये, छानिये, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालिये.  आम का पना तैयार है. इसे एकदम ठंडा ठंडा बर्फ के क्यूब डालकर परोसिये.   पोदीना की पत्तियों से भी सजा कर परोस सकते हैं.
     इसको स्क्वैश की भाँति बोतलों में भर सकते  हैं। अधिक दिनों तक भण्डारण करने के लिए इसमें 0.07 प्रतिशत पोटेशियम मेटाबाईसल्फाइट भी मिलाना चाहिए। यदि इस उत्पाद में तीन गुना ठंडा पानी मिलाया जाय तो यह ‘पने’ के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।


        

    ......................................................
    .......................................
    ......................



    Comments

    1. जी हाँ आम का यह पन्ना बहुत ही उपयोगी है गर्मियों में,आभार.

      ReplyDelete
    2. जी धन्यवाद ..

      ReplyDelete

    Post a Comment

    Popular posts from this blog

    Qutub Minar Facts- विष्णु ध्वज हैं क़ुतुब मीनार का असली नाम

    बीरबल के बुद्दिमान पुत्र ने दिये अकबर के प्रश्नो के उत्तर

    समर्पित प्रेमी जहांगीर की वास्तविक निर्मम कथा ..