गुजराती मेथी थेपला

गुजराती मेथी थेपला की तो बात ही कुछ और होती है। गुजराती थेपला बिल्कुल भी मसालेदार नहीं होता है। इसे बना बहुत ही आसान होता है, इसकी सभी सामग्री हर समय घर मे उपलब्ध रहती है। आज हम आपको दाल थेपला बनाना सिखाएंगे।  

सामग्री - 


तूअर दाल -2 कप

गेहूं का आटा -1.5 कप

मेथी - 1 गड्डी

मिर्च -4

अदरक -1 पीस

धनिया पत्ती -3 चम्मच

हल्दी पाऊडर -1 चम्मच

जीरा -1 चम्मच

नमक - स्वादानुसार .

विधि-
* तूअर दाल को बनाने से पहले 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए . दाल को पैन या कुकर मे थोड़े प्रेशर

में पानी के साथ डालकर पका लें।

* फिर दाल को ठंडा करें , उसके पानी को छान लें। 

* अब सूखी दाल में हरी मिर्च , घिसी अदरक , धनिया पत्ती , हल्दी पाऊडर , जीरा और नमक मिक्स करें। 

* दाल को मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। 

* मेथी को दो तरह से प्रयोग कर सकते है इसे उबाल कर पीस ले फिर आते मे मिला ले या फिर छोटा छोटा काट कर आते मे मिला ले।  

* अब दाल के पेस्ट में गेहूं का आटा मिक्स करें और उसे मुलायम आटे का रूप दें । 

* आटे की लोई काटकर उसे चपाती की तरह बेल लें। 

* तवा गर्म करें , उस पर हल्का तेल डालें और चपाती को सेंक लें। 

* आप इसे चटनी या सब्जी के साथ मजे से खा सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

Qutub Minar Facts- विष्णु ध्वज हैं क़ुतुब मीनार का असली नाम

बीरबल के बुद्दिमान पुत्र ने दिये अकबर के प्रश्नो के उत्तर

समर्पित प्रेमी जहांगीर की वास्तविक निर्मम कथा ..