10 दिन मे पासपोर्ट (Passport) बनाने का आसान तरीका (हिन्दी मे)
मात्र 10 दिन में बन जाएगा आपका PASSPORT, ये है नया तरीका----
आइये, जानते हैं क्या है पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रॉसेस...स्टेप-1- पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें
सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल की वेबसाइट
मे जाने के लिए यहाँ किलिक करे
पर जाएं। पेज पर register now के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर करें। इसमें अपनी डिटेल्स भरें। इसके बाद आपको ई-मेल आईडी पर लॉगिन आईडी मिल जाएगी। वापस होम पेज पर जाएं।
स्टेप-2- लॉगिन करें
ई-मेल पर आए लिंक पर क्लिक करके अपने अकाउंट को एक्टिवेट करें। यूजर आईडी भरें और फिर पासवर्ड डालें। अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्स (Apply For Fresh Passport) या री-इश्यू ऑफ पासपोर्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद दो पार्ट हैं। ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन करने के लिए दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-3- विकल्प चुनें
पहली बार पासपोर्ट आवेदन के लिए अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट (Apply For Fresh Passport) पर क्लिक करें।
अप्लाई करने के बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आएंगे। इसमें जानकारी मांगी जाएगी। फॉर्म को सही से भरें। ध्यान रहे कि फॉर्म भरने में गलती न हो, क्योंकि एक बार पासपोर्ट की प्रक्रिया रिजेक्ट होने पर दोबारा पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में समय लग सकता है।
स्टेप-4- फैमिली डिटेल्स भरें
अपनी डिटेल्स भरने के बाद आपको इसे सेव करना होगा। सेव करने के बाद आप इस पेज को यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर कभी भी खोल सकते हैं। डिटेल्स भरने के बाद अगले पेज पर क्लिक करें। इसमें फैमिली डिटेल्स, ऐड्रेस डिटेल्स और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल्स भरें। इसे सेव करें और आगे बढ़ें।
स्टेप-5- भुगतान और मिलने का समय निर्धारण
‘व्यू सेव्ड/सबमिटेड एप्लिकेशन्स’ (View Saved/Submitted Applications) स्क्रीन पर ‘पे एंड शेड्यूल अप्वाइंटमेंट’ (Pay and Schedule Appointment) लिंक पर क्लिक करें और अपना अप्वाइंटमेंट, यानी मिलने का समय बुक करें।
फॉर्म सब्मिट करने के बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगी। यहां आपको पासपोर्ट बनवाने की राशि का भुगतान करना होगा है। यह भुगतान आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर एसबीआई बैंक के चालान से कर सकते हैं।

Passport
ReplyDelete