भूत ने छात्रा को किया प्रेगनेंट, पैदा हुए जुड़वा बच्चे फिर..

देहरादून। आस्था की नगरी हरिद्वार में एक भूत ने बवाल मचा रखा है। भूत का दिल एक 26 साल की युवती पर आ गया।

भूत युवती की ओर इस कदर पागल हुआ कि रात के वक्त युवती के घर पहुंच गया। इतना ही नहीं रात के वक्त भूत ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

युवती प्रेगनेंट हुई.. नौ माह बाद उसने जुड़वा बच्चों को जन्म भी दिया। अब भूत बच्चों को लेकर फरार है।

यह किस्सा सुनकर सब चकराए हुए हैं। भूत द्वारा प्रेगनेंट किए जाने का दावा करने वाली छात्रा उत्तराखंड की रहने वाली है। युवती की कही एक भी बात पर कोई विश्वास करने को तैयार नहीं है।

मामला सामने तब आया जब युवती पुलिस थाने पहुंच गई और पुलिसकर्मियों से चीख-चीख कर अपने बच्चों को खोजने की गुहार लगाने लगी।

संबंधित थाने की पुलिस के अनुसार यह युवती पढ़ी-लिखी है और अग्रेंजी फर्राटेदार बोलती है। युवती ने यह भी बताया कि वो इंजीनियरिंग की छात्रा भी है।

युवती के पास एक डायरी भी है। पुलिस ने बताया कि युवती ने उसकी एक डायरी भी गुम हो जाने की बात कही है जिसमें उसकी अजीबोगरीब आपबीती लिखी है।

युवती के इस दावे ने हरिद्वार में सनसनी फैला रखी है। बहरहाल पुलिस युवती को अर्धविक्षिप्त मान कर चल रही है।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है, उसके परिजनों से मुलाकात करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

हैरान कर देने वाली बात यह कि युवती ऎसा दावा आखिर क्यों कर रही है? खबर वायरल होने के बाद लोगों में युवती के बारे में गहराई से जानने की इच्छा तेजी से बढ़ रही है।

आपको बता दें कि ऎसी ही घटना से मिलती जुलती घटना के बारे में एक विदेशी युवती ने बताया था। विदेशी युवती का दावा था कि एक अदृश्य छाया ने उसके साथ यौन संबंध बनाया था।


अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखे

Comments

  1. बेहद डरावनी कहानी प्रतीत हो रही है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बीरबल के बुद्दिमान पुत्र ने दिये अकबर के प्रश्नो के उत्तर

समर्पित प्रेमी जहांगीर की वास्तविक निर्मम कथा ..

Qutub Minar Facts- विष्णु ध्वज हैं क़ुतुब मीनार का असली नाम