आठ जादुई चीजे जो लंबे समय तक बुढ़ापे को आने से रोकती है ।

अनाज
विटामिन, फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर अनाज त्‍वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाकर बुढ़ापे को दूर रखता हैं। साथ ही इससे वजन को नियंत्रित रखने व मोटापा कम करने में मदद मिलती है। जिससे आप बने रहते हैं सदा जवां।
बादाम
बादाम त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन 'ई' की प्रचुरता वाला बादाम सबसे अच्छा प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। बादाम में एंटीऑक्‍सीडेंट, फाइटोकेमिकल्‍स, विटामिन, मिनरल और ओमेगा-3 फैटी एसिड की मौजूदगी बुढ़ापे को दूर रखती है। साथ ही यह याददाश्‍त दुरुस्‍त रखने में भी मदद करता है। बादाम को रात में भिगो कर सुबह में खाली पेट खाना लाभकारी है।
दही
दही से मिलने वाला फॉस्फोरस और विटामिन डी शरीर के लिए लाभकारी होता है। दही में कैल्शियम को एसिड के रूप में समा लेने की खूबी होती है। दही खाने से शरीर स्किन में एक अच्‍छा ग्‍लो रहता है। दही त्‍वचा में नमी बनाए रखने, कील-मुहांसों से मुक्ति व धूप से हुई हानि को कम करने में सक्षम होता है। लैक्टिक एसिड से भरपूर दही मृत त्‍वचा हटाकर रोम छिद्रों की ऑक्‍सीजन सोखने की क्षमता बढ़ाता है।
ब्रोकोली
ब्रोकोली में विटामिन 'सी' और फोलेट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये तत्‍व कैंसर, दिल की बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। यह सल्‍फोराफेन का भी बेहतरीन स्रोत है जो फ्री-रेडिकल्‍स को कोशिकाओं को हानि पहुंचाने से रोकता है। साथ ही त्‍वचा के लचीलेपन को बरकरार रखता है।
मछली
चेहरे की चमक को बढ़ाने के साथ-साथ बालों को मजबूत और कोमल बनाने में मददगार है मछली। मछली चेहरे पर झुर्रियों के असर को धीमा करती है। इसके साथ ही इससे सूरज की धूप से होने वाले नुकसान को भी सीमित करती है। यानी मछली आपको बनाये रखती है सदा जवां।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में किसी भी अन्‍य सुपरफूड से ज्‍यादा एंटीऑक्‍सीडेंट और कैटे‍चिन, एपिकैटेचिन तथा प्रोसाइनाडिन जैसे पॉलीफेनॉल पाए जाते है। चॉकलेट खाने का एक और फायदा यह है कि ये आपको जवान बनाए रखता है। यानी आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां नहीं पड़ेंगी। चॉकलेट में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी त्वचा का भी ख्याल रखते हैं।
अंगूर
अंगूर में रेस्‍वेरेट्रॉल और पॉलीफेनॉल पाया जाता है। यह दोनों ही तत्‍व बुढ़ापे की प्रक्रिया पर लगाम लगाने वाले जीन को सक्रिय बनाते हैं। साथ ही अंगूर कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदान करने वाले माइटोकॉनड्रिया की क्षमता को भी बढ़ाता है।
टमाटर
टमाटर के लाल रंग के लिए जिम्‍मेदार लाइपोपीन एक प्राकृतिक सनस्‍क्रीन है, जो त्‍वचा को अल्‍ट्रावॉयलेट किरणों के दुष्‍प्रभावों से बचाता है इससे त्‍वचा की नमी बनी रहती है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भगवान बनके आई वो भूतनी

श्री राजा रामचन्द्र के अंत की व्यथा

महाभारत काल के १०० कौरवो के नाम ..