पसीने की दुर्गन्ध से पाये छुटकारा


स्वास्थ्य के लिए पसीना महत्वपूर्ण है क्योंकि जब वातावरण का तापमान बढ़ता है तब शरीर के तापमान को संतुलित करने के लिए पसीना आता है अन्यथा त्वचा रुखी हो जायेगी। गर्मियों के दिनों में पसीना आना स्वाभाविक है लेकिन उसकी दुर्गंध असहनीय होती है जिससे हर कोई मुक्ति चाहता है। गर्मियों में तो पसीना बहुत अधिक आता है। गर्मियों में जैसे - जैसे तापमान बढ़ता जाता है , वैसे - वैसे शरीर में रक्त का ताप भी क्रमशः बढ़ता जाता है।  इस ताप को नियंत्रित करने के लिए स्वेद ग्रंथियां ज्यादा पसीने का स्राव करने लगती है। स्वेद ग्रंथियों का कार्य हमारे शरीर के लाभ के लिए ही है। वे पसीने के रूप में गन्दगी बाहर निकालने का कार्य करती है।  लेकिन इससे भी अधिक परेशानी का कारण है पसीने की दुर्गन्ध। त्वचा पर मौजूद जीवाणु पसीने को सड़ाकर दुर्गन्धयुक्त बना देते हैं। कपड़ो पर पसीने का दाग दिखने में बहुत भद्दा लगता है, लेकिन क्‍या करें गर्मी इतनी पड़ रही है कि आप पसीने को बहने से नहीं रोक सकतीं। शरीर की अच्छी तरह सफाई न होने पर स्वेद छिद्रों के बन्द हो जाने से तथा धूल के साथ त्वचा पर जमे जीवाणुओं के गतिशील होने से पसीने में विकार और सड़ांध पैदा हो जाती है। यही पसीने की दुर्गन्ध ही परेशानी का मुख्य कारण है।  यदि यह सड़ांध न हो तो पसीना इतनी परेशानी पैदा न करे। पसीने की दुर्गन्ध से बचने के लिए निम्नलिखित उपायों पर अमल करें -


1 . गर्मी में पसीने की बदबू से छुटकारा पाने का सबसे मुख्य कारण यह है कि नमी को दूर रखें और शारीरिक स्वच्छता , मौसम के अनुकूल खानपान , पहनावा रखें। 

2 . स्नान करते समय पानी में यूडी कोलोन , डेटॉल , गुलाब जल की कुछ बूंदें या नींबू का रस मिलाने से शरीर में स्फूर्ति व ताजगी बनी रहती है। 

3 . चंदन पाउडर का उबटन लगाकर स्नान करने से भी पसीने की बदबू काफी हद तक निजात पा सकते हैं। 

4 . गर्मी में जितनी बार भी नहायें , अंतर्वस्त्र अवश्य बदलें। 

5 हम जो कुछ भी खाते - . पीते हैं , उनके अपशिष्ट पदार्थ , गैस , लार पसीने के रूप में शरीर से बाहर निकलते हैं , अतः भोज्य पदार्थों का भी पसीने की बदबू पर प्रभाव पड़ता है . प्याज , लहसुन , कॉफी , अल्कोहल इन सभी में सल्फर युक्त पदार्थ होते हैं , जो बदबू बनाते हैं . तेज मिर्च - मसालेदार चीजें भी बदबू को बढ़ाती है और इनसे पसीना भी अधिक निकलता है। अतः इन दिनों खानपान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। 

6 . जहां तक ​​हो सके , ऐसे फुटवियर पहनें , जिनसे पैर ज्यादा से ज्यादा खुले रहें , साथ ही चमड़े के फुटवियर और फाइबर का ही प्रयोग करें। 

7 तंग कपड़ों के स्थान पर ढीले - . ढाले कॉटन के कपड़े पहनें। 

8 . अधिकांश लोगों की यह धारणा है कि टैल्कम पाउडर छिड़कने से पसीने की बदबू को रोका जा सकता है।  यह गलत है। 

9 . पेट हर हाल में साफ रखें यानी कब्जियत या दूसरी पेट संबंधी कोई समस्यान होने दें। 

10 . लहसुन , प्याज जैसी तीव्र गंध वाली चीजों से यथा संभव दूरी बनाकर रखें या अधिक सेवन न करें। 

11 . नियमित व्यायाम अवश्य ही करें , इससे शरीर में बनने वाला दूषित जल पहले ही निकल जाएगा। इसके बाद ही नहाएं ताकि दिनभर अधिक पसीना निकलने की संभावना ही न रहे। 

12 . यथासंभव मानसिक उत्तेजना व तनाव से बचें। 

13 . दिनभर में कम से कम 10-12 गिलास पीएं। 

Comments

  1. Healthbazz Health Tips Fitness Tips Body Tips Hair Tips Screen Tips More here : http://healthbazz.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. Healthbazz Health Tips Fitness Tips Body Tips Hair Tips Screen Tips More here : http://healthbazz.blogspot.com ​Health Tips​​

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बीरबल के बुद्दिमान पुत्र ने दिये अकबर के प्रश्नो के उत्तर

समर्पित प्रेमी जहांगीर की वास्तविक निर्मम कथा ..

Qutub Minar Facts- विष्णु ध्वज हैं क़ुतुब मीनार का असली नाम