गन्ने के रस से है ढेरो फायदे
गन्ने के रस में ढेरों मिनिरल्स और पोषक तत्व हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और रक्त संचार ठीक करते हैं जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है। वहीं यह शरीर में पानी की कमी पूरा करता है जिससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है।गन्ने के रस में प्रोटीन अच्छी मात्रा में है। फेब्राइल डिसॉडर यानी प्रोटीन की कमी से बार-बार बुखार से बचाव के लिहाज से गन्ने का रस काफी फायदेमंद है। इसमें नींबू और नारियल पानी मिलाकर पीने से किडनी में संक्रमण, युरीन इन्फेक्शन, एसटीडी और पत्थर जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है। गन्ने के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में हैं जो शरीर की प्रतिरोक्षी क्षमता को मजबूत करते हैं। यह लिवर से जुड़े संक्रमण और पीलिया के मरीजों के लिए भी इसलिए ही फायदेमंद माना जाता है।
गन्ने के रस में पोटैशियम अच्छी मात्रा में है जिस वजह से पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। कांस्टिपेशन की दिक्कत में आराम के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें मिनिरल्स अधिक होते हैं इसलिए यह मुंह से संबंधित समस्या जैसे - दांतों में सड़न, सांसों की दुर्गंध से बचाव में मददगार है। सफेद चमकदार दांतों के लिए गन्ने के रस का सेवन करें। गन्ने के रस के सेवन से नाखून स्वस्थ और चमकदार रहते हैं। यह नाखूनों से सफेद धब्बे हटाने में भी फायदेमंद है। इसमें इतने अधिक पोषक तत्व हैं कि आपके नाखूनों की सेहत की भरपाई हो जाती है।
Comments
Post a Comment