जाने अंगूर से होने वाले फायदे


अंगूर एक ऐसा फल है जो विश्व के लगभग सभी क्षेत्रों में दिखायी पड़ता है और बहुत से लोग इसे अत्याधिक पसन्द करते हैं . अंगूर बेल में फलता है . तथा मांसल और पौष्टिता से भरा होता है . इस का 79 प्रतिशत भाग पानी होता है तथा इसमें विभिन्न प्रकार की शर्करा , लवण और लाभदायक तत्व होते हैं .
            अंगूर ( संस्कृत / शुद्ध हिन्दी : द्राक्षा ) एक फल है . अंगूर एक बलवर्घक एवं सौन्दर्यवर्घक फल है . अंगूर फल मां के दूघ के समान पोषक है . फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है . यह निर्बल - सबल , स्वस्थ - अस्वस्थ आदि सभी के लिए समान उपयोगी होता है .
अंगूर एक सुगंधित लता वाला फल है . अंगूर की पांच जातियां - तीन हरे और दो काले रंग की होती हैं . अंगूर में भस्म , अम्ल , शर्करा , गौंद , ग्लूकोज , कषाय द्रव्य , साइट्रिक , हाइट्रिक , रैसेमिक और मौलिक एसिड , सोडियम और पोटेशियम और क्लोराइड मेग्नीशियम आदि होता है .

अंगूर फल भी है और आहार भी और हलवे की भांति मीठा और स्वादिष्ट है . अंगूर को केवल एक लाभदायक फल नहीं बल्कि इसे एक सम्मपूर्ण आहार की संज्ञा दी है . वर्तमान काल में भी आहार विशेषज्ञ , अंगूर खजूर बल्कि किशमिश को एक सम्मपूर्ण आहार बताते हैं जिससे शरीर के लिए आवश्यक तत्वों की पूर्ति होती है इस आधार पर मनुष्य थोड़े से अंगूर या किशमिश खाकर , शारीरिक व वैचारिक गतिविधियों के लिए बड़ी मात्रा में ऊर्जा जुटा सकता है .
अंगूर फल एक ऐसा फल है जिससे कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है , फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है . अंगूर बलवर्धक और सौन्दर्यवर्धक फल है . अंगूर ऐसा फल है जो रोगी को उस वक्त दिया जा सकता है जब रोगी को कोई भी खाद्य पदार्थ खाने की मनाही है . अंगूर को खाने के कई लाभ हैं . आइए जानें अंगूर से सेहत कैसे बनाई जा सकती है .
1 - अंगूर में पानी की मात्रा अधिक होती है और इसके साथ ही इसमें शर्करा , सोडियम , पोटेशियम , साइट्रिक एसिड , फलोराइड , पोटेशियम सल्फेट , मैगनेशियम और लौह तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं . जो कि व्यक्ति को स्वस्थ रखने में लाभकारी हैं . अंगूर के सेवन मात्र से बहुत से रोगों से निजात पाई जा सकती है .
2 - अंगूर आंखों के लिए भी बहुत लाभकारी है और यह रक्त की कमी को भी दूर करता है .
3 - शोधों में भी साबित हो चुका है कि अंगूर हृदय के लिए अत्यधिक लाभदायक होता है . गौरतलब है कि अंगूर में एक ऐसा रसायन पाया जाता है , जो हृदय को वृद्धावस्था के प्रभावों से बचाता है .
4 - अंगूर एक कम कैलोरी वाला आहार है जो व्याक्ति को लंबी आयु देता है और व्यक्ति वृद्धावस्था में भी जल्द कदम नहीं रखता . यानी व्यक्ति एकदम फिट रहता है .
5 - अंगूर में ए , बी , सी जैसे विटामिन और पोटैशियम , मैगनेशियम , आयरन और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं . जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में लाभकारी है .
6 - चोट लगने या खून बहने की स्थिति में यदि शहद के साथ अंगूर का जूस मिलाकर दिया जाए तो रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है .

Comments

Popular posts from this blog

भगवान बनके आई वो भूतनी

श्री राजा रामचन्द्र के अंत की व्यथा

महाभारत काल के १०० कौरवो के नाम ..