गम मिटाना सीख ले


यूँ तो सभी आये हैँ 
रोते हुए जहाँ मेँ,
पर सारा जहाँ है उनका
जो मुस्कुराना सीख ले।

कुछ भी नजर न आये
अँधेरोँ मेँ रहकर,
रोशनी है उनकी जो
समां जलाना सीख ले।

हर सीने मेँ दिल
हर दिल मेँ प्यार है,
प्यार मिलता है उनको
जो दिल लगाना सीख ले।

लोगोँ का काफिला भी
उसी के साथ होता है,
जो सच्चे दिल से
रिश्ते निभाना सीख ले।

खुशियोँ की तलाश मेँ तो
जिँदगी गुजर जाती है,
पर खुशियाँ मिलती है उनको
जो गम मिटाना सीख ले।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बीरबल के बुद्दिमान पुत्र ने दिये अकबर के प्रश्नो के उत्तर

समर्पित प्रेमी जहांगीर की वास्तविक निर्मम कथा ..

Qutub Minar Facts- विष्णु ध्वज हैं क़ुतुब मीनार का असली नाम