भारत ने बढ़ाया ईरान से तेल का आयात


भारत ने बढ़ाया ईरान से तेल का आयात




 भारत ने ईरान से कच्चे तेल का आयात बढ़ा दिया है।

सूचना है कि गत मई महीने में भारत ने अप्रैल महीने में भी 2 लाख 55 हज़ार बैरल तेल ईरान से ख़रीदा जबकि मई महीने में इस मात्रा में 13 दशमलव 5 प्रतिशत की वृद्धि भी दर्ज की गई है। ईरान मई में भारत को तेल सप्लाई करने वाले छठां सबसे बड़ा देश था।

एशिया में भारत बड़े ऊर्जा आयातक देशों में गिना जाता है जबकि भारत की ऊर्जा आवश्यकता का बड़ा भाग ईरान से पूरा होता है।

गत वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच बीमा समस्याओं के कारण ईरान से भारत के लिए तेल की सप्लाई में कमी आई थी।

यह समस्याएं अमरीका की अगुवाई में पश्चिमी देशों की ओर से ईरान के तेल व बैंकिंग सेक्टरों पर लगाए गए प्रतिबंध का कारण उत्पन्न हुईं किंतु नवम्बर 2013 में ईरान और छह विश्व शक्तियों के बीच होने वाले जेनेवा परमाणु समझौते के बाद ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों में कमी हुई।

Comments

Popular posts from this blog

नाम के पहले अक्षर से जाने अपने चाहने वालों का भविष्य

समर्पित प्रेमी जहांगीर की वास्तविक निर्मम कथा ..

चोर और पुजारी को मिला अपने कर्मो का फल