तिल के लड्डू

मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष रूप से तिल व गुड़ के पकवान बनाने व खाने की परंपरा है। तिल मे प्रचुर मात्रा मे केल्शियम होता है ओर इनकी तासीर गरम होने के कारण जनवरी की ठंड मे फायदा भी करते है  । ये बहुत कम समय मे बन जाते है । तिल के लड्डू बनाने की विधि निम्न प्रकार से है ।  
सामग्री -
500 ग्राम - तिल 
500 ग्राम - गुड 
2 चम्मच - घी 
विधि -
तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये.भारी तले की कढ़ाई लेकर गरम कीजिये,मध्म आग पर,  तिल को हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये.  तिल बहुत जल्द जल जाते हैं,इसलिए लगातार चलते रहे ।  तिल को ठंडा करके आधे तिल हल्का मिक्सी से दरदरा पीस लीजिये। 
गुड़ को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये.अब कडाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये और इसमे 1/2 कप पानी डालें और उसमें गुड डाल दें। गुड को चलातें रहे और धीमें आंच पर पकने दें। जब गुड की चाशनी 1 तार की हो जाएँ तब गैस बंद कर दें 
1 तार की चाशनी पता करने के लिए चम्मच से चाशनी को उठाएं और ऊपर से गिराएं तब आखिरी में एक तार दिखेगा और उसमें तिल डालकर अच्छे से मिलाएं। पिघले गुड़ में भुने हुये तिल डालिये और अच्छी तरह मिलाइये. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है। 
हाथ से घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण, लगभग एक चम्मच  उठाइये, इन लड्डूओ को  गरम मिश्रण से ही बनाना  पड़तता  हैं, मिश्रण ठंडा होने पर जमने लगता है फिर  लड्डू बनाना मुश्किल होता जाता है ।  गोल लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.तिल गुड़ के लड्डू  तैयार हैं। कुछ देर हवा मे छोड़ दे इसके बाद इन्हे  एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे, निकालिये खाइये और खिलाइए। 
तिल खोये के लड्डू -
इनके लिए हमे 500ग्राम तिल के अलावा मावा या खोया(500 ग्राम) , काजू या बादाम(100 ग्राम) और इलाइची (4, पिसी हुई)  भी चाहिए होगी । गुड के स्थान पर बुरा या चीनी(500 ग्राम) को पीस लेंगे। सब से पहले मावे को हल्का भून लेंगे । मावा, पिसे हुये तिल, बूरा, इलाइची पाउडर और काजू या बादाम के टुकडों को अच्छी तरह मिला लीजिये। लड्डू का मिश्रण तैयार है।  इस मिश्रण से अपनी मन पसन्द के आकार के लड्डू बना लीजिये। 
इसी प्रकार से काले तिल के लड्डू भी बनाए जा सकते है । 

Comments


  1. आपकी इस प्रस्तुति का लिंक 02-01-2014 को चर्चा मंच पर दिया गया है
    आभार 

    ReplyDelete
  2. बढ़िया जानकारी !
    नया वर्ष २०१४ मंगलमय हो |सुख ,शांति ,स्वास्थ्यकर हो |कल्याणकारी हो |
    नई पोस्ट नया वर्ष !
    नई पोस्ट मिशन मून

    ReplyDelete
  3. नव वर्ष की हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बीरबल के बुद्दिमान पुत्र ने दिये अकबर के प्रश्नो के उत्तर

समर्पित प्रेमी जहांगीर की वास्तविक निर्मम कथा ..

Qutub Minar Facts- विष्णु ध्वज हैं क़ुतुब मीनार का असली नाम