नरेन्द्र मोदी ने फैशन को किया अपडेट



भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। मोदी पूरे देश में इतने पोपुलर हो गए हैं कि उन्हे अब एक ब्रांड बनाकर पेश किए जाने लगा है। कुछ दिन पहले पटना में जहां चाय की दुकानों के नाम नमो टी स्टॉल कर दिया गया था वहीं अब मोदी कुर्ता और मोदी टैटू बाजार में उतारे गए हैं। नवरात्र में मोदी का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। एक अंग्रेजी पत्रिका की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट में मोदी टैटू ही नहीं मोदी कुर्ता, मोदी सूट और मोदी साडियां छाई हुई हैं।




मोदी ने फैशन को किया अपडेट

फैशन एक ऎसी चीज है, जो हर वक्त अपडेट होती रहती है, लेकिन इस बार फैशन ने खुद को अपडेट करने के लिए मोदी का सहारा लिया है। गुजरात में फैशन की बात करें तो यहां मोदी ही छाए हुए हैं। यूथ इन दिनों अपने फेवरेट पॉलिटिकल लीडर मोदी का टैटू लगाकर गरबा में धूम मचा रहे हैं। यानी भाजपा के पोस्टरों के बाद अब मोदी यूथ की बाहों और पीठ पर भी टैटू के रूप में छाए हुए हैं। अहमदाबाद के एक टैटू आर्टिस्ट ने मोदी के करीब तीस हजार से ज्यादा टैटू तैयार किए हैं, जिन्हें वे गरबा प्रोग्राम के दौरान लोगों के बीच रख रहे हैं। वहीं यूथ भी इस नई स्टाइल से अपने पॉलिटिकल लीडर को सर्पोट कर काफी एक्साइटेड है।

चलिए अब गुजरात से निकल कर मायानगरी यानी मुंबई चलते हैं। यहां भी मोदी-मोदी ही छाया हुआ है। मुंबई के घाटकोपर के टैटू आर्टिस्ट ने तो मोदी का परमानेंट टैटू फ्री ऑफ कॉस्ट बनाने का एलान किया है। उनकी मानें तो अब तक उन्हें दिल्ली, मुंबई और बैंगलुरू से 15 से ज्यादा एंट्रीज भी मिल गई हैं। उनका कहना है कि वे अपने फेवरेट लीडर को सपोर्ट करने के लिए यह सब कर रहे हैं।

स्रोत -इन्टरनेट मीडिया 

Comments

Popular posts from this blog

Qutub Minar Facts- विष्णु ध्वज हैं क़ुतुब मीनार का असली नाम

बीरबल के बुद्दिमान पुत्र ने दिये अकबर के प्रश्नो के उत्तर

समर्पित प्रेमी जहांगीर की वास्तविक निर्मम कथा ..