मूली के उपयोग..


*********** मूली के उपयोगी घरेलू  नुस्खे |***************


* मूली, शरीर से विषैली गैस कार्बन-डाई-आक्साइड को निकालकर जीवनदायी आक्सीजन प्रदान करती है।

* मूली हमारे दाँतों को मज़बूत करती है तथा हडि्डयों को शक्ति प्रदान करती है। इससे व्यक्ति की थकान मिटती है और अच्छी नींद आती है।

* मूली खाने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं तथा पेट के घाव ठीक होते हैं।

* यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करती है तथा बवासीर और हृदय रोग को शान्त करती है।

* इसका ताज़ा रस पीने से मूत्र संबंधी रोगों में राहत मिलती है। पीलिया रोग में भी मूली अत्यंत लाभदायक है। अफारे में मूली के पत्तों का 
रस विशेष रूप से उपयोगी होता है।

* मोटापा कम करने के लिए मूली बहुत लाभदायक है। इसके रस में थोड़ा-सा नमक और नीबू का रस मिलाकर नियमित रूप से पीने से मोटापा कम होता है और शरीर सुडौल बन जाता है।

* पानी में मूली का रस मिलाकर सिर धोने से जुएँ नष्ट होती हैं।

* विटामिन 'ए' पर्याप्त मात्रा में होने से मूली का रस नेत्रज्योति बढ़ाने में भी सहायक होता है।

* मूली सौन्दर्यवर्धक भी है। इसके प्रतिदिन सेवन से रंग निखरता है।

Comments

Popular posts from this blog

नाम के पहले अक्षर से जाने अपने चाहने वालों का भविष्य

समर्पित प्रेमी जहांगीर की वास्तविक निर्मम कथा ..

चोर और पुजारी को मिला अपने कर्मो का फल